ओलमोंडज कमोडिटी के एवीपी अजय जैन के मुताबिक सोने और चांदी में तेजी का दौर फिलहाल थमने वाला नहीं है अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोना 1800 डॉलर प्रति औंस का आंकडा पार कर सकता है जबकि घरेलू बाजार में यह 26000 हजार रुपए प्रति ग्राम का टारगेट नजदीक दिख रहा है और यदि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोना 2000 डॉलर का आंकडा पार कर लेता है तो घरेलू बाजार में सोना 30000 रुपए प्रति दस ग्राम के रिकॉर्ड को छू लेगा। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में जिस तरह का माहौल बन रहा है उसको देखते हुए यह टारगेट भी मुश्किल नहीं लग रहा है।
हाजिर में चांदी 3100 रुपए गिरी
राजधानी दिल्ली में आज हाजिर बाज़ार में सोने में 70 रुपए प्रति दस ग्राम की तेजी आई और वह 24,350 रुपए प्रति दस ग्राम पर जा पहुंचा। दूसरी ओर चांदी में 3100 रुपए की भारी गिरावट आई और वह 58,600 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई।
0 comments