वैज्ञानिकों का मानना है कि मंगल ग्रह पर मौजूद पहाड़ियों से ली गई ताज़ा तस्वीरें इस ग्रह पर बहता हुआ पानी होने से संबंधित अब तक का सबसे पुख्ता सबूत हैं। जाहिर है, पानी जीवन के लिए सबसे जरूरी तत्व है।
यह बात ‘साइंस’ जर्नल में छपी रिपोर्ट में बताई गई है। रिपोर्ट नासा और स्विट्ज़रलैंड की ओर से मिल कर की गई खोज पर आधारित है। मार्स रिकोनाइसेंस ऑर्बिटर अंतरिक्ष यान द्वारा ली गई तस्वीरों के अनुसार ग्रह की सतह पर उंगलियों जैसी कुछ सरंचना पाई गई है। ये देखने में ऐसी लगती हैं जैसे बहते पानी की धारा हो। ये धाराएं कुछ मीटर तक चौड़ी हैं और पत्थरों के बीच से गुज़रती मैदानी सतह पर बहती दिख रही हैं। हालांकि ये धाराएं गर्मियों को छोड़, बाकी मौसम में गायब हो गईं।
0 comments