अन्ना अपने अनशन पर अड़े हुए हैं और सरकार किसी भी कीमत पर उनका आंदोलन कुचलना चाहती है।
लाइव अपडेट के लिए अपने की बोर्ड में F5 टैब दबाएं या इस पेज को रीफ्रैश (refresh) करें
2:50 PM - अन्ना हजारे को 7 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है... उन्हें तिहाड़ जेल में रखा जाएगा...इससे पहले अन्ना से अपनी जमानत लेने के लिए कहा गया... लेकिन उन्होंने इससे इनकार कर दिया.. इससे बाद उन्हें जेल भेजने का फैसला किया गया...
1:35 PM - प्रशांत भूषण ने अन्ना की गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल कर दी है। सुप्रीम कोर्ट ने दोपहर 2 बजे सुनवाई का समय दिया है।
1:31 PM- लखनऊ, आगरा, वाराणसी, इलाहाबाद, सोनभद्र समेत पूरे उत्तर प्रदेश में अन्ना के समर्थकों, व्यापारियों, शिक्षकों का प्रदर्शन जारी। इलाहाबाद हाईकोर्ट के वकील हड़ताल पर गये।
10:20 AM - अन्ना ने सिविल लाइंस के ऑफिसर्स मेस जेल में ही अपना अनशन शुरू कर दिया है। मेस को कैंप जेल में तब्दील कर दिया गया है।
10:20 AM - अन्ना के अनशन NDA ने भी अपनी बैठक शुरू कर दी है। इस बैठक में NDA सरकार को घेरने के लिए अपनी रणनीति बना रहा है।
10:10 AM - अन्ना हजारे और उनकी टीम को ऑफीसर्स मेंस में रखा गया है। अन्ना ने अपनी जमानत लेने से साफ इनकार कर दिया है।
अन्ना ने कहा है कि अगर उन्हें जेल में रखा गया तो वो यहीं से अनशन शुरू कर देंगे।
10:09 AM - अन्ना के समर्थकों ने हरियाणा में रेलें रोकनी शुरू कर दी है।
10:07 AM - अन्ना के आंदोलन से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने बैठक शुरू कर दी है। सरकार अपनी आगे की रणनीति बना रही है। कैबिनेट कमेटी ऑफ पॉलिटिकल अफेयर्स की बैठक है।
09:47 AM - बैंगलूरू में जस्टिस संतोष हेगड़े भी अनशन पर बैठ गए हैं। हेगड़े ने कहा है कि संविधान ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रा है।
09: 35 AM - लोकपाल ड्राफ्टिंग बिल कमेटी के सदस्य शांति भूषण को भी दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। भूषण को अलीपुर रोड की गजटेड ऑफीसर्स मेस ले जाया जा रहा है। शांति भूषण जनता पार्टी सरकार में कानून मंत्री रह चुके हैं।
09:33 AM - किरन बेदी ने पुलिस बस से नीचे उतरने से इंकार किया। बेदी ने कहा या तो जेल ले जाओ या फिर राजघाट पहुंचाओ
09:30 AM - सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी कर रहे हैं प्रशांत भूषण
09:25 AM - अन्ना, अरविंद केजरीवाल और किरन बेदी को हिरासत में लिए जाने पर कहा है कि इमरजेंसी जैसे हालात हैं
गिरफ्तारी से पहले अन्ना का देश के नाम संदेश
अन्ना से जुड़ी सभी खबरें देखें
16 August 2011 at 14:18
Where is Anna Now?