रामदेव ने सोमवार को लक्ष्मीबाई की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की थी। इससे पहले संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि देश से बाहर जमा काले धन की वापसी तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ उनके अभियान का सभी ईमानदार लोग समर्थन कर रहे हैं।
योग गुरू ने कहा कि उनकी इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य विदेशों में जमा 400 करोड़ रूपये के काले धन की वापसी के लिए लोगों में जागरूकता पैदा करना है। इस दौरान उन्हें दस करोड़ लोगों का समर्थन हासिल होगा।
यह पूछने पर कि क्या उन्हें भय है कि केन्द्र सरकार इस बार भी दिल्ली में उनके साथ किया गया व्यवहार दोहरा सकती है, रामदेव ने कहा कि पिछले कुछ माह में केन्द्र सरकार समझ चुकी है और इस बार उनके साथ वैसा कुछ नहीं करेगी।
उन्होने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी लड़ाई वास्तव में धर्मयुद्ध है और यह देशहित में है।
0 comments