एक प्रेस कांफ्रेंस में रामदेव ने कहा कि उनके संस्थान का किसी कंपनी से कोई लेना-देना नहीं है। रामदेव ने कहा कि 'बाबा रामदेव की कंपनियां...' कहकर खबर देने से मुझे दुख होता है। उन्होंने साफ कर दिया कि उनके ट्रस्ट ने कोई कानून नहीं तोड़ा।
रामदेव ने कहा लोकतंत्र के पक्ष में और कालाधन और भ्रष्टाचार के खिलाफ बोलनेवाले के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया जाता है। अन्ना जैसे लोगों को भी 'ऊपर से नीचे तक भ्रष्टाचार से डूबा' ठहरा दिया जाता है। अन्ना की टीम के लोगों पर हत्या, फिरौती जैसे आरोप भी लगाए जाते हैं। मुझे 'मोस्ट वॉन्टेड बाबा' दिखाया जाता है।
0 comments