एक टीवी चैनल के मुताबिक केजरीवाल को शनिवार को यह नोटिस मिला है। इससे पहले प्रशांत भूषण को भी सांसदों पर अपमानजनक टिप्पणी के लिए नोटिस भेजा गया है।
भूषण ने कहा कि उन्होंने टीवी कैमरों के सामन जो कहा उसपर डटे रहेंगे। भूषण ने कहा कि अगर जनहित की बात करने से विशेषाधिकार का हनन होता है तो संसदीय विशेषाधिकार की समीक्षा का समय आ चुका है।
टीम अन्ना के सदस्यों में से किरन बेदी को सबसे पहले विशेषाधिकार हनन का नोटिस भेजा जा चुका है। अरविंद केजरीवाल इन तीनों में आखिरी हैं जिन्हें यह नोटिस मिला। यानी अब टीम अन्ना के अहम मास्टरमाइंड को आरोपी बनाया जा चुका है। ऐसे मामलों में संसद को लगभग सर्वाधिकार है। पूछा जा रहा है कि कहीं ऐसा तो नहीं कि अन्ना के आंदोलन की मुख्य ताकत बने इन तीनों सदस्यों को इसी मामले की आड़ में जेल में डाल दिया जाए।
अन्ना ने अपने गांव में कहा कि यह सरकार धूर्त(लबाड) लोगों का झुंड है। उन्होंने गृह मंत्री पी. चिदंबरम को बुरा(खोडसाल) बताया। अन्ना ने दिल्ली में अपनी गिरफ्तारी के बाद पुलिस के बार-बार बदलते रुख के लिए यूपीए2 सरकार की तुलना परचूनी की दुकान से कर दी। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि अफसर झूठे हैं, इस देश का क्या होगा?
0 comments