74 साल के अन्ना हजारे ने यूट्यूब(youtube.com)पर एक वीडियो के जरिए लोगों से अपील की है। इस वीडियो में अन्ना ने कहा है कि मैं हिसार के लोगों से अपील करता हूं कि वो कांग्रेस के पक्ष में वोट न करें। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस पार्टी जनलोकपाल विधेयक पास कराने के लिए तैयार नहीं है लिहाजा उसके प्रत्याशी को हराया जाना चाहिए।
अन्ना टीम के किरण बेदी, अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, प्रशांत भूषण, रोड शो करेंगे। फिलहाल कांग्रेस के पास इसका कोई तोड़ नहीं है। अन्ना की इस ललकार को कांग्रेस सासंद नवीन जिंदल की नाक का सवाल माना जा रहा है। माना जा रहा है कि अन्ना की चाल के जवाब में जिंदल फिल्मी सितारों को मैदान में उतार सकते हैं।
0 comments