GoTvNews
प्रशंसकों को एक बार फिर घोर निराशा हाथ लगी है और अब सचिन के महाशतक के लिए इंतजार और लंबा हो गया है। इससे पहले, चौथे दिन का खेल शुरू होने के कुछ देर बाद वीवीएस लक्ष्मण 32 रन बनाकर एडवर्ड्स की गेंद पर सैमुयल्स के हाथों लपक लिए गए। उनके आउट होने के बाद सचिन तेंदुलकर का साथ देने के लिए विराट कोहली मैदान पर पहुंचे। सचिन हालांकि बेहद संयमित होकर खेल रहे थे, लेकिन रवि रामपॉल की गेंद पर कप्तान सैमी ने उन्हें लपक लिया। भारत का यह पांचवां विकेट 322 के कुल योग पर गिरा।
0 comments